पहला shipment बनाने से पहले
Website खोलें, account बनाएं और OTP verify करें
अगर merchant अभी registered नहीं है, तो वह इस public guide को देखकर account creation पूरा कर सकता है।
- Browser में shipfastgo.com खोलें और नया account बनाने के लिए Get Started पर click करें।
- अगर account पहले से बना है, तो Login पर click करें और अपने email/password से panel खोलें।
- Name, email, active 10 digit Indian mobile number, password और confirm password भरें।
- Password कम से कम 6 characters का रखें। Letters, numbers और special characters use कर सकते हैं।
- Password सही लिखा है या नहीं देखने के लिए eye icon use कर सकते हैं।
- Registration के बाद mobile पर आए 6 digit OTP को enter करें और Verify पर click करें।
ध्यान रखें
- OTP late आए तो थोड़ी देर रुकें और Resend OTP use करें।
- अगर OTP page बंद हो जाए तो दोबारा login करें। Account फिर से बनाने की जरूरत नहीं है।
Profile setup और KYC verification पूरा करें
Shipping शुरू करने से पहले KYC approval जरूरी है। Profile में वही details भरें जो आपके documents में हैं।
- Personal account occasional shipping के लिए और Business account regular orders के लिए चुनें।
- Business account में company name, GSTIN और website URL पूरा लिखें, जैसे https://yourbusiness.com.
- Business address, landmark, city, state, pincode, primary mobile और alternate mobile सही भरें।
- Business account में PAN, GST certificate, business proof और address proof upload करें।
- Individual account में PAN, Aadhaar और address proof upload करें, जैसा panel में पूछा जाए।
- Document type select करें, document number या document name लिखें, front side upload करें, back side हो तो upload करें।
- Upload के बाद KYC status page पर pending, approved या rejected status check करें।
ध्यान रखें
- KYC verification में सामान्यतः 2 से 4 business days लग सकते हैं।
- Rejected document को delete करके corrected document दोबारा upload कर सकते हैं।
Profile details और password manage करें
Profile page से account details, KYC status, business information और password manage कर सकते हैं।
- Top right profile dropdown या left sidebar से Profile खोलें।
- Account details, address, contact details और KYC status check करें।
- Edit Profile तभी करें जब नई details आपके KYC documents से match करती हों।
- Password change करने के लिए current password, new password और confirm password भरें।
- Password change होने के बाद next login में नया password use करें।
ध्यान रखें
- KYC approved details में गलत बदलाव करने पर account फिर से review में जा सकता है।
Wallet recharge करें और transactions देखें
Shipment create होने पर charges wallet से deduct होते हैं, इसलिए order बनाने से पहले balance available रखें।
- Sidebar या profile dropdown से Wallet खोलें।
- Add Money पर click करें और preset amount चुनें या custom amount enter करें।
- Pay पर click करके payment gateway पर payment complete करें।
- Payment success होने पर wallet page पर balance updated check करें।
- View Transactions में type, status, date या search से transactions filter करें।
- Successful transaction open करके receipt print या save कर सकते हैं।
ध्यान रखें
- Amount deduct हो गया और status pending है तो bank/gateway settlement के लिए 24 घंटे तक wait करें।
- Failed या cancelled payment normally bank policy के अनुसार reverse होता है।
Pickup और delivery pincode check करें
Serviceability checker बताता है कि कोई pincode courier partner के लिए pickup, delivery या दोनों में available है या नहीं।
- Top header में Check Serviceability पर click करें।
- Pincode enter करें और Check button दबाएं।
- Courier partner के हिसाब से pickup और delivery availability देखें।
- Green status का मतलब service available है। Red status का मतलब service available नहीं है।
- Pickup location, receiver address या shipment बनाने से पहले यह check करना helpful है।
ध्यान रखें
- Same pincode में pickup available हो सकता है लेकिन delivery unavailable भी हो सकती है, या उल्टा।
Receiver address save करें
Address Book repeat customers के लिए useful है। इससे बार-बार address भरने की जरूरत कम होती है।
- Address Book खोलें और Add New Address पर click करें।
- Address type चुनें, जैसे home, office, warehouse या other.
- Contact name, mobile, address line 1, address line 2, landmark, city, state, pincode और country भरें।
- जरूरत हो तो latitude/longitude add करें या Detect My Location use करें।
- Default address enable करें अगर shipment बनाते समय यह address auto select करवाना है।
- All Addresses से address edit, delete या default change कर सकते हैं।
ध्यान रखें
- Address Book mandatory नहीं है, लेकिन regular customers के लिए काफी time बचाता है।
Pickup location add और verify करें
Shipment create करने से पहले verified pickup location जरूरी है। Warehouse, shop, office या dispatch address add करें।
- Pickup Locations खोलें और Add Pickup Location पर click करें।
- Location name, contact person, mobile number, complete address, pincode, city, state और country भरें।
- Courier pickup के लिए कोई special instruction हो तो additional notes में लिखें।
- Business days और working hours set करें ताकि pickup schedule सही समय पर हो सके।
- Active Location on रखें ताकि shipment बनाते समय यह location list में दिखे।
- Default Pickup Location set करें अगर यह आपका regular dispatch point है।
- All Pickup Locations में verification खोलकर Re-check Serviceability पर click करें।
ध्यान रखें
- कम से कम एक courier partner pickup के लिए green दिखना चाहिए।
- अगर सभी courier unavailable हैं तो pincode फिर से check करें या support से बात करें।
Booking से पहले shipping price estimate करें
Price Calculator से courier plan, expected delivery time और estimated cost compare कर सकते हैं।
- Sidebar से Price Calculator खोलें।
- Pickup location select करें। Default set है तो auto select हो जाएगा।
- Delivery pincode, weight, dimensions, declared value, COD option और insurance option भरें।
- Calculate Price पर click करें और courier options load होने दें।
- Courier partner, service plan, delivery estimate और price compare करें।
- Lowest price highlighted दिखेगा, लेकिन business need के अनुसार दूसरा courier भी चुन सकते हैं।
ध्यान रखें
- Package weight, dimensions, COD, insurance या service type बदलने पर final price बदल सकता है।
चार steps में shipment order बनाएं
सब कुछ एक ही page पर: Parcel (B2C) या Business cargo (B2B) चुनें, pickup location, receiver और package भरें — हर courier का live price type करते ही दिखता है और booking wallet से होती है।
- Start करने से पहले KYC approved, wallet balance (या credit line) और कम से कम एक verified pickup location confirm करें।
- Shipments → Create shipment खोलें। ऊपर customer के लिए Parcel (B2C) या business को माल भेजने के लिए Business cargo (B2B) चुनें (B2B में company name, invoice number/value और box sizes ज़रूरी हैं)।
- Pickup location card चुनें। Address book में search करें या receiver का name, mobile, alternate mobile, address, landmark और pincode भरें — city/state pincode से अपने-आप भर जाते हैं।
- Package: weight, box size (B2B में कई box rows), items की quantity, price और HSN भरें। Declared value items से जुड़ जाती है। Prepaid या COD चुनें और COD amount भरें। ₹50,000 से ऊपर e-way bill number ज़रूरी है।
- Courier & price: उस pickup location के लिए verified हर courier की services पूरी price (freight, fuel, COD, risk और 18% GST) और delivery days के साथ दिखती हैं। Cheapest और fastest tag लगे होते हैं — एक चुनें।
- दाईं ओर summary (total, wallet balance, क्या बाकी है) check करें और Book shipment पर click करें। Amount एक बार कटता है और shipment ID बन जाती है।
ध्यान रखें
- Type करते समय आपकी entries draft में save होती रहती हैं। Page refresh या booking fail हो तो Shipments → Drafts से जारी रखें।
- Chargeable weight actual और volumetric (L × W × H ÷ 5000) में से जो ज़्यादा हो वही होता है — box size ध्यान से भरें।
- Booking के बाद shipment edit नहीं होता। गलती हो तो pickup से पहले cancel करें (पूरा refund) और दोबारा book करें।
Shipment history और order details देखें
Shipment History में shipment ID, receiver, pincode, courier, amount, status और available actions एक जगह दिखते हैं।
- Shipments → All shipments खोलें और tab (Ready to ship, Pickup pending, In transit, Out for delivery, Delivered, NDR, RTO, Cancelled, Drafts) पर click करें।
- Shipment ID, AWB, order reference, receiver name, mobile या pincode से search करें; courier, B2C / B2B, COD / prepaid, pickup location और dates से filter करें।
- Table चौड़ी हो तो किनारे के arrows से या mobile पर swipe करके side में scroll करें।
- कई rows tick करके Sync tracking से एक साथ refresh करें, या Export से CSV download करें।
- Row पर click करके shipment खोलें: progress bar, route, package/boxes, charges, tracking history, documents, wallet entries और support tickets।
ध्यान रखें
- Open shipments की tracking हर 30 मिनट में अपने-आप refresh होती है।
AWB, label, pickup request और tracking process करें
Shipment actions से order courier partner तक push होता है और pickup से delivery तक track किया जाता है।
- Generate AWB से shipment courier के पास register होता है (सिर्फ एक बार)। फिर Print label — हमारा branded 4×6 label default है; courier का अपना label arrow menu में है।
- Pickup: DTDC और Xpressbees booked parcels अपने-आप उठाते हैं। जिन couriers के पास pickup API है (जैसे Delhivery) वहाँ Request pickup से date/time चुनें।
- Sync tracking से latest scans आते हैं; customer tracking page पर आसान stages दिखते हैं (Item packed → Picked up → On the way → Out for delivery → Delivered)।
- Cancel सिर्फ pickup से पहले होता है। AWB हो तो पहले courier से cancel होता है, फिर पूरा amount wallet में वापस आता है।
- Delivery fail (NDR)? "Delivery failed — act now" से re-attempt या (Xpressbees) सही address/phone भेजें। Pickup के बाद Return to origin और delivery के बाद Request return भी कर सकते हैं।
- Invoice और Get help हमेशा shipment page पर हैं; वहाँ से बना ticket उस shipment से जुड़ जाता है।
ध्यान रखें
- Current stage और courier API के हिसाब से सही buttons ही दिखते हैं — जैसे दूसरी बार AWB नहीं, pickup के बाद cancel नहीं।
एक साथ multiple shipment orders upload करें
Bulk upload तब useful है जब आपको Excel template से कई orders एक साथ create करने हों।
- Sidebar से Bulk Order Upload खोलें।
- Template download करें और required format में shipment details भरें।
- Pickup location select करें, filled Excel file choose करें और import start करें।
- Imported orders preview page पर carefully review करें।
- Courier partner और plan select करें। System lowest available price auto select कर सकता है।
- अगर कोई row गलत है तो confirm करने से पहले delete करें।
- Confirm and Create Shipments पर click करके valid orders create करें।
ध्यान रखें
- Confirm करने से पहले preview जरूर check करें क्योंकि shipment create होने के बाद wallet charges लगेंगे।
Reports generate करें और safely logout करें
Reports से shipment performance, export data, invoices, paid और unpaid financial records देखे जा सकते हैं।
- Sidebar से Reports खोलें।
- Shipment Summary में date range, status, courier partner या search से filter करें।
- Business records या reconciliation के लिए shipment report export करें।
- Financial Report में invoices, paid invoices, unpaid invoices और date wise summary देखें।
- काम पूरा होने के बाद top right profile dropdown से Logout करें।
ध्यान रखें
- Shared office system या public computer पर हमेशा logout करें।